CEC ज्ञानेश कुमार के आवास पर IYC का हल्ला बोल, उदय भानु चिब बोले- ‘वोट डकैती का हिसाब होने तक जारी रहेगा संघर्ष’
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News ( 27 सितम्बर 2026): नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने दिनांक 26 सितम्बर 2026 की शाम को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में IYC कार्यकर्ता CEC के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। IYC की ओर से चुनावी प्रक्रिया और कथित ‘वोट डकैती’ को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अपने बयान में ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के साथ अन्याय किया जा रहा है और कहा कि युवा कांग्रेस तब तक अपना संघर्ष जारी रखेगी, जब तक कथित ‘लोकतंत्र की डकैती’ का हिसाब नहीं हो जाता। उदय भानु चिब ने ज्ञानेश कुमार को वोट चोर,डकैत और मोदी अमित शाह का टट्टू बताया l
उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस ज्ञानेश कुमार को देश छोड़कर भागने नहीं देगी और दोबारा कथित तौर पर ‘वोट डकैती’ को अंजाम नहीं देने देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाने की अपील की।
युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक टकराव तेज होता दिखाई दे रहा है। विपक्षी दल चुनाव आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों पर उसका पक्ष अलग से महत्वपूर्ण रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।