दिल्ली में 29 सितंबर को SC/ST नेताओं की बड़ी बैठक,करीब 500 नेताओं के जुटाने की तैयारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (26 September 2026): दिल्ली में 29 सितंबर 2026 को SC/ST नेताओं की बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में देशभर से SC/ST सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को बुलाया गया है। यह बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। आयोजकों के मुताबिक, बैठक में देशभर से करीब 500 SC/ST नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
बिहार के सासाराम से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के SC/ST सांसद फोरम के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। बैठक में दलित और आदिवासी समुदाय से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सांसद मनोज कुमार के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भाजपा के खिलाफ भेदभाव के मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए SC/ST सांसद फोरम की ओर से सांसद मनोज कुमार और लोकसभा सांसद रवि मल्लु ने इंदिरा भवन में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया। कांग्रेस नेताओं की ओर से देशभर के SC/ST जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
29 सितंबर को होने वाली इस बैठक में SC/ST समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा होने की बात कही गई है। बैठक में सांसदों और विधायकों के साथ पूर्व जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी होगी। करीब 500 नेताओं के जुटने की तैयारी के बीच दिल्ली में होने वाली यह बैठक कांग्रेस के SC/ST सांसद फोरम के लिए अहम कार्यक्रम मानी जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।