UPITS 2026: 88 देशों के Buyers, 2,400+ Exhibitors और 6 Partner Countries | India Expo Centre & Mart

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (24 September 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

MSME मंत्री ने कहा कि 2023 में शुरू हुआ UPITS अब चौथे संस्करण में एक बड़े वैश्विक व्यापारिक मंच के रूप में विकसित हो चुका है। इस वर्ष आयोजन में 2,400 से अधिक Exhibitors, करीब 88 देशों से 600 से अधिक Foreign Buyers और 1 लाख से अधिक Domestic B2B Buyers के पंजीकरण की जानकारी दी गई है।

इस बार वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस को आधिकारिक Partner Countries के रूप में शामिल किया गया है। इन देशों के प्रतिनिधिमंडल अपनी तकनीक और उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ उत्तर प्रदेश के उद्योगों और कारोबारियों के साथ व्यापारिक संवाद करेंगे।

UPITS 2026 में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और तकनीकी क्षमता को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। IT, Data Centre, Semiconductor, AI और Drone Technology से जुड़े सेक्टरों के साथ-साथ Defence Corridor और राज्य में विकसित हो रहे नए औद्योगिक बुनियादी ढांचे की झलक भी देखने को मिलेगी।

आयोजन में ODOP (One District One Product) के जरिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की पारंपरिक कला और उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर रहेगा। भदोही की कालीन, अलीगढ़ के ताले, कन्नौज का इत्र और मुरादाबाद के पीतल उत्पाद समेत विभिन्न जिलों के उत्पाद आधुनिक पैकेजिंग के साथ विदेशी खरीदारों के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे।

युवाओं और Startups के लिए भी विशेष मंच तैयार किया गया है। करियर गाइडेंस सेशन, ट्रेड एक्सपो पासपोर्ट और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत Reverse Buyer-Seller Meet आयोजित की जाएगी, जिससे नए उद्यमियों को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।

MSME मंत्री के मुताबिक, UPITS 2026 में व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का भी समावेश रहेगा। लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, आगंतुकों के लिए Knowledge Park-2 Metro Station से India Expo Centre & Mart तक Free Shuttle Bus Service उपलब्ध रहेगी।

व्यापारिक गतिविधियों के लिए समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जबकि आम Visitors के लिए दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश निशुल्क रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।