कालकाजी घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता, LSR में ऑनलाइन हुईं कक्षाएं

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (23 September 2026): दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क के पास हुई घटना के बाद आसपास के कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के मद्देनजर लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) ने बुधवार को कॉलेज में नियमित कक्षाओं के बजाय ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कीं। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

मंगलवार को भी रद की गई थीं नियमित कक्षाएं: घटना के बाद कॉलेज में मंगलवार को नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। बताया गया कि आस्था कुंज पार्क के पास हुई घटना कॉलेज परिसर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर हुई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए छात्राओं की सुरक्षा और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं के संचालन में अस्थायी बदलाव किया।

छात्राओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर: कॉलेज की प्राचार्या कनिका के. आहूजा ने बताया कि जैसे ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली, तत्काल कक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनका मानसिक स्वास्थ्य भी कॉलेज के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए दो दिनों तक ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया गया।

गुरुवार से फिर शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं: कॉलेज प्रशासन के अनुसार बुधवार को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की गईं और गुरुवार से ऑफलाइन कक्षाएं फिर शुरू की जाएंगी। इस बीच कॉलेज की ओर से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने पर जोर दिया गया है। कालकाजी इलाके में हुई घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों के बीच सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बीच कॉलेज प्रशासन के इस अस्थायी कदम को एहतियाती व्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।