Microsoft ने हैदराबाद में शुरू किया भारत का चौथा क्लाउड रीजन

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (22/09/2026): Microsoft ने हैदराबाद में भारत का चौथा क्लाउड रीजन शुरू किया है। कंपनी का यह नया क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। यह परियोजना भारत में डिजिटल और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Microsoft की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Microsoft India और South Asia के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक के अनुसार, भारत में दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत डेटा का निर्माण हो रहा है, जबकि वैश्विक डेटा क्षमता में देश की हिस्सेदारी करीब 3 प्रतिशत है। मौजूदा समय में भारत में लगभग 2 GW डेटा सेंटर क्षमता है, जिसके 2035 तक बढ़कर 12 से 14 GW तक पहुंचने का अनुमान है।

कंपनी के मुताबिक, India South Central क्लाउड रीजन 6 अगस्त से सामान्य रूप से उपलब्ध है। इसके शुरू होने के बाद भारत में Microsoft के क्लाउड रीजन की संख्या चार हो गई है। इससे पहले कंपनी पुणे, चेन्नई और मुंबई में अपने क्लाउड रीजन संचालित कर रही थी।

हैदराबाद में तैयार किए गए नए क्लाउड रीजन में कूलिंग व्यवस्था के लिए पारंपरिक पानी आधारित सिस्टम के बजाय एयर-कूल्ड चिलर्स लगाए गए हैं। Microsoft का कहना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से कूलिंग प्रक्रिया में पानी की खपत प्रभावी रूप से शून्य रहती है। कंपनी के वाइस चेयर और प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि नया क्लाउड रीजन भारत और एशिया के संगठनों को अधिक क्षमता, बेहतर लचीलापन और क्लाउड सेवाओं के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगा।

Microsoft के अनुसार, नए क्लाउड रीजन से भारत में क्लाउड और AI सेवाओं के विस्तार को गति मिलने के साथ रोजगार के अवसर, तकनीकी कौशल विकास और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।