DUSU Election 2026 Result: फिर एकबार लहराया भगवा, अध्यक्ष सहित 3 पदों पर ABVP का कब्जा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (19 September 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यानी DUSU चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच शुरुआत से ही कांटे का मुकाबला रहा। कई राउंड तक दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही, लेकिन अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।
उपाध्यक्ष पद का मुकाबला इस चुनाव में सबसे अलग रहा, जहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने ABVP और NSUI दोनों के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने जीत हासिल की और संयुक्त सचिव पद भी ABVP के खाते में गया। इस तरह चार केंद्रीय पदों में से तीन पर ABVP उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। शुरुआती राउंड में अध्यक्ष पद पर कभी ABVP तो कभी NSUI आगे रही, लेकिन बाद के राउंड में यश डबास ने बढ़त बनाई और अंत में जीत दर्ज की। DUSU चुनाव को छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण माना जाता है और इस बार चुनाव के दौरान छात्र आवास, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर और सत्य निकेतन हादसे जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।