जेवर के मेडिकल डिवाइस पार्क में PM Modi के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (18/09/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जेवर स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में पांच मेडिकल डिवाइस पार्कों को मंजूरी दी गई थी, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश को मिला है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का यह मेडिकल डिवाइस पार्क जेवर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत को मेडिकल उपकरणों और आवश्यक चिकित्सा सामग्री के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। उस समय देश में मास्क जैसी आवश्यक वस्तुओं के निर्माण के लिए भी तकनीकी क्षमता का अभाव था। उन्होंने कहा कि आज भारत मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को विकसित करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जेवर में स्थापित हो रहा मेडिकल डिवाइस पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की सोच को दर्शाता है। इसके माध्यम से देश में मेडिकल उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर चिकित्सा उपकरणों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। धीरेंद्र सिंह ने मेडिकल डिवाइस पार्क की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।