नई दिल्ली (16 फरवरी 2025): नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद रेलवे की आंखे खुली हैं और यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने घोषणा की है कि महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन (04420) नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए शाम 7 बजे रवाना होगी, दूसरी ट्रेन (04422) इसी मार्ग पर रात 9 बजे चलेगी। तीसरी ट्रेन (04424) आनंद विहार से प्रयागराज के लिए रात 8 बजे रवाना होगी। चौथी ट्रेन (04418) नई दिल्ली से दरभंगा के लिए दोपहर 3 बजे चलेगी, जो गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी होते हुए जाएगी।
रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।