ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वैगनआर आरओबी पर पलटी, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के दो छात्र घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/09/2026): ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर पलट गई। हादसा सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के सामने बने आरओबी पर हुआ। कार में सवार गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को हादसे में मामूली चोटें आईं।
जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अरमान त्यागी और संस्कार नागर वैगनआर कार से दादरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरओबी पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही मौके से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए दौड़े। उन्होंने कार में फंसे दोनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद राहगीरों की मदद से पलटी हुई कार को सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे कुछ समय बाद यातायात सामान्य हो गया।
हादसे में दोनों छात्रों को हल्की चोटें आईं और किसी गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, पुलिस के अनुसार हादसे की कोई आधिकारिक सूचना अभी तक उनके पास नहीं पहुंची है। प्रारंभिक जानकारी में कार के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।