‘शीश महल’ पर क्यों बेचैनी? अभय वर्मा बोले—PAC को काम करने दीजिए, सब कुछ सामने आएगा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15 September 2026): शीश महल विवाद को लेकर दिल्ली की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही शीश महल का नाम आता है, विरोधी पक्ष के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार अंदर की चीजें दिखाने की मांग करने के बजाय आम आदमी पार्टी को CAG की रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया का इंतजार करना चाहिए।
अभय वर्मा ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तब शीश महल के अंदर पत्रकारों, विपक्षी नेताओं या विधायकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय लोगों को अंदर की व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई गई। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों और अधिकारियों के फ्लैट तुड़वाकर बड़ा महल खड़ा किया गया था और अब जांच शुरू होने पर बार-बार बयान दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि CAG की रिपोर्ट सार्वजनिक है और उसमें उठाए गए बिंदुओं की जांच PAC तथा प्रिविलेज कमेटी को करनी है। अभय वर्मा ने कहा कि कमेटी में आम आदमी पार्टी के सदस्य भी हैं, इसलिए उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
अभय वर्मा ने कहा कि शीश महल बनाने के लिए दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सजा दी है और अब इसकी सच्चाई सामने लाने का काम PAC का है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और जो भी कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी से शोर मचाने के बजाय जांच का इंतजार करने की अपील की।
PAC चेयरमैन अजय महावर के बयान पर अभय वर्मा ने कहा कि PAC एक संवैधानिक संस्था है और वह कानून के अनुसार काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को राजनीतिक अखाड़ा न बनाया जाए, क्योंकि इससे विरोधी पक्ष का ही नुकसान होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।