₹2,000 तक UPI और RuPay डेबिट कार्ड भुगतान पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, अधिसूचना जारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15 September 2026): केंद्र सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने 14 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना में कुछ इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यमों को निर्दिष्ट किया है। इसके तहत RuPay से संचालित डेबिट कार्ड और ₹2,000 तक के UPI लेनदेन को भुगतान के निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के रूप में शामिल किया गया है। यह अधिसूचना Payment and Settlement Systems Act, 2007 की धारा 10A के तहत जारी की गई है।
सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, इन निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भुगतान करने या भुगतान प्राप्त करने वाले किसी व्यक्ति पर कोई बैंक या सिस्टम प्रदाता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क नहीं लगा सकेगा। यानी ₹2,000 तक के UPI लेनदेन और RuPay डेबिट कार्ड से किए गए भुगतान पर बैंक या संबंधित सिस्टम प्रोवाइडर की ओर से किसी तरह का चार्ज नहीं लगाया जा सकेगा। सरकार का यह कदम छोटे और रोजमर्रा के डिजिटल भुगतानों को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अधिसूचना में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रावधान Payment and Settlement Systems Act, 2007 की धारा 10A के तहत केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यमों पर लागू होगा। अधिसूचना पर संयुक्त सचिव सौरभ कुमार के हस्ताक्षर हैं और इसे 14 सितंबर 2026 को नई दिल्ली से जारी किया गया है। ऐसे में अब ₹2,000 तक के UPI भुगतान और RuPay डेबिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर शुल्क लगाए जाने पर यह नया सरकारी प्रावधान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।