किसानों के हक की लड़ाई नहीं रुकेगी, अधिकार मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन: BKU युवा अध्यक्ष अनुज सिंह
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/09/2026): ग्रेटर नोएडा में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के युवा अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के किसान अपने अधिकारों के लिए प्राधिकरण पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत के जरिए कई मुद्दों का समाधान निकलता रहा है, लेकिन अब अधिकारियों और किसानों के बीच संवाद की स्थिति बदल गई है।
अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों और किसान संगठनों के पदाधिकारियों के प्राधिकरण अधिकारियों के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने इसे किसानों की आवाज दबाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन को मां के समान मानते हैं और अपने अधिकारों व हक के लिए मजबूती से आंदोलन जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठानी होगी। 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे और प्लॉट समेत किसानों से किए गए समझौतों को लागू करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों और सरकार को किसानों के मुद्दों पर जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन पर बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो रही हैं, लेकिन किसानों को उनका मुआवजा नहीं मिल रहा है।
अनुज सिंह ने पिछले दिनों नोएडा पुलिस द्वारा किसानों को धरना स्थल पर टेंट और पर्दे नहीं लगाने देने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान अपने अधिकार मिलने तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।