राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर रक्षा मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार में मिला प्रथम स्थान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (14 September 2026): राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। 300 से अधिक कार्मिक वाले मंत्रालयों एवं विभागों की श्रेणी में रक्षा मंत्रालय ने प्रथम स्थान हासिल किया है। यह सम्मान हिंदी के सरकारी कामकाज में प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में मंत्रालय के लगातार प्रयासों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यह पुरस्कार 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर नवी मुंबई स्थित सिडको एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रक्षा मंत्रालय के अपर सचिव मनीष त्रिपाठी को यह सम्मान सौंपा। समारोह में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों के साथ कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रक्षा मंत्रालय को यह सम्मान राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग, प्रभावी कार्यान्वयन और हिंदी के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है। मंत्रालय की ओर से सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक और गुणवत्तापूर्ण प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को इस पुरस्कार के जरिए मान्यता मिली है। इसे मंत्रालय में हिंदी के प्रयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन हिंदी से जुड़े देशभर के लोगों की बड़ी भागीदारी का गवाह बना। सम्मेलन में केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के अधिकारियों समेत करीब 7,000 हिंदी सेवी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार समेत कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।