Greater Noida News (12/09/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसान संघर्ष मोर्चा का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। आंदोलन के बीच किसानों ने सामूहिक बैठक कर 14 सितंबर को प्राधिकरण परिसर में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया।
किसान 9 सितंबर से धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में 10 प्रतिशत भूखंड देने, आबादियों से जुड़े मामलों का निस्तारण, नए कानून के तहत 20 प्रतिशत भूखंड और 20 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा देने की मांग शामिल है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड से संबंधित प्रस्ताव वर्ष 2024 में प्राधिकरण बोर्ड से मंजूर होकर शासन के अनुमोदन के लिए भेजा जा चुका है। किसानों का कहना है कि प्रस्ताव पर निर्णय का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। उन्होंने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर और किसान एकता संघ के नेता उम्मेद त्यागी ने भी किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही। वहीं भारतीय किसान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कुमार पाल प्रधान ने कहा कि किसान किसी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। किसान संघर्ष मोर्चा के अनुसार, 14 सितंबर की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे। महापंचायत में अब तक चले आंदोलन की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर भी फैसला लिया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।