Greater Noida News (10/09/2026): भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य से मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन अतुल मंगल के सहयोग से किया गया।
इस मौके पर भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, ऐसे में नियमित रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानव सेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने युवाओं और स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान के लिए आगे आने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। रक्तदान शिविर में परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, पूर्व अध्यक्ष केशव गंगल, संजय गोयल, अनुज मंगल, राजेन्द्र गर्ग, रामरतन शर्मा, सुमित अग्रवाल सहित परिषद के कई सदस्य और सहयोगी नवीन अग्रवाल मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन अतुल मंगल और संस्थान के सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद “सेवा, संस्कार, समर्पण एवं संगठन” के मूल भाव के साथ लगातार सेवा गतिविधियां संचालित कर रही है। भविष्य में भी जनहित और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।