दिल्ली मेट्रो म्यूजियम तीन दिनों तक रहेगा बंद, 15 सितंबर से फिर खुलेगा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (10 September 2026): दिल्ली मेट्रो के यात्रियों और मेट्रो प्रेमियों के लिए जरूरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 सितंबर से 13 सितंबर, 2026 तक तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। म्यूजियम प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक दर्शक दिल्ली मेट्रो म्यूजियम का भ्रमण नहीं कर सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 14 सितंबर को भी बंद रहेगा, क्योंकि सोमवार को म्यूजियम का साप्ताहिक अवकाश होता है। ऐसे में लगातार चार दिनों तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 15 सितंबर, 2026 यानी मंगलवार को दोबारा दर्शकों के स्वागत के लिए खुल जाएगा। मेट्रो प्रशासन ने लोगों से म्यूजियम जाने की योजना बनाते समय इस बंदी की जानकारी को ध्यान में रखने की अपील की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।