नोएडा में 8 एकड़ की नर्सरी बनेगी खास, पौधों की कई प्रजातियां एक ही जगह मिलेंगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (09/09/2026): नोएडा के सेक्टर-8 स्थित करीब 8 एकड़ में फैली सरकारी नर्सरी को आधुनिक और व्यवस्थित रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण नर्सरी को नए सिरे से विकसित करेगा, ताकि यहां शहरवासियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकें।

प्राधिकरण इस परियोजना को निजी एजेंसी के माध्यम से विकसित कराने की योजना बना रहा है। एजेंसी निर्माण से लेकर नर्सरी के संचालन और रखरखाव तक की जिम्मेदारी संभालेगी। नर्सरी में पौधों की बेहतर व्यवस्था के साथ परिसर को आकर्षक और हराभरा बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

योजना के तहत नर्सरी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश होगी। यहां पौधों की बिक्री और अन्य गतिविधियों से राजस्व जुटाया जाएगा। इससे नर्सरी के नियमित संचालन का खर्च पूरा करने के साथ प्राधिकरण को भी आय मिलने की संभावना है।

परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले कानूनी और वित्तीय पहलुओं की जांच की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने अर्न्स्ट एंड यंग को वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है। सलाहकार की मदद से निजी एजेंसी के चयन के लिए निविदा से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जाएंगे।

नर्सरी को केवल पौधों की बिक्री का केंद्र नहीं बनाया जाएगा, बल्कि लोगों को हरियाली और पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी काम होगा। वहीं, सेक्टर-91 स्थित औषधी पार्क के ग्लास हाउस/ग्रीन हाउस में बने फूड कोर्ट के आवंटन का प्रस्ताव भी प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।