सत्य निकेतन हादसा: तीसरे दिन भी एम्स पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, घायलों और से की मुलाकात
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 September 2026): दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना के तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एम्स पहुंचीं और अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायल छात्रों और एक मजदूर से मुलाकात करने के साथ ही उनके परिजनों से भी बातचीत की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की जानकारी ली है। उनके मुताबिक, एक मजदूर अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत अब ठीक है, जबकि दो बच्चे भी पूरी तरह ठीक बताए जा रहे हैं। वहीं, एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसका इलाज आईसीयू में जारी है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने देगी और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों का इलाज पूरी तरह बेहतर तरीके से कराया जाएगा और दिल्ली सरकार इस मामले में पूरी मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी, ताकि हादसे से प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल समय में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अस्पताल प्रशासन के संपर्क में है।
सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में गिरी इमारत के पास स्थित एक अन्य इमारत को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस पड़ोसी इमारत को भी गिराया जाएगा और अगले दिन उसे ढहाने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज होने की संभावना है। सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार और प्रशासन लगातार राहत, इलाज और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की जांच भी जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।