सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी सस्पेंड

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07 September 2026): दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद अब नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद MCD के साउथ जोन के 5 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सामने आए MCD विजिलेंस विभाग के आदेश के मुताबिक, साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को सस्पेंड किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई MCD कमिश्नर के 7 सितंबर 2026 के आदेश के तहत की गई है।

इसके अलावा कार्रवाई की जद में SE रणवीर सिंह, बिल्डिंग विभाग के EE ललित कुमार गोयल, AE सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार भी शामिल हैं। यानी हादसे के बाद बिल्डिंग से जुड़े अधिकारियों से लेकर साउथ जोन के वरिष्ठ अधिकारी तक पर कार्रवाई हुई है। MCD विजिलेंस विभाग के जारी कार्यालय आदेश में राकेश कुमार के निलंबन की पुष्टि की गई है और उन्हें नियमों के मुताबिक सब्सिस्टेंस अलाउंस दिए जाने की बात भी कही गई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार और MCD अब सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। इस कार्रवाई से साफ है कि इमारत की सुरक्षा और बिल्डिंग नियमों की निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही को लेकर जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि पांच मंजिला इमारत में हुए निर्माण कार्य, उसकी सुरक्षा और संबंधित विभागीय निगरानी में कहां चूक हुई। हादसे के बाद अधिकारियों पर हुई यह कार्रवाई आगे की जांच के लिए भी अहम मानी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।