सत्य निकेतन इमारत हादसा: मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, 6 लोगों को बचाया गया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (06 September 2026): दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। प्रशासन और बचाव एजेंसियों की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती स्थानीय पूछताछ में सामने आया है कि यह इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी थी। इमारत में एक बेसमेंट और उसके ऊपर पांच मंजिलें थीं और इसका इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान इमारत के ढहने से अंदर मौजूद लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई। घटना के बाद पुलिस, NDRF और अन्य राहत एजेंसियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि अब तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जबकि मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव दल मलबे को सावधानीपूर्वक हटाकर अंदर मौजूद लोगों की तलाश कर रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घटनास्थल पर अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और राहत-बचाव कार्यों पर नजर बनाए रखी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।