जीएल बजाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना संस्थापक दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/09/2026): जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया। समारोह की शुरुआत संस्थान के एट्रियम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। समारोह में जीएल बजाज ग्रुप के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं प्रोफेसरों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं और संस्थान के संस्थापकों के विजन, मूल्यों एवं शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, जीएल बजाज ग्रुप ने कहा, “संस्थापक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे संस्थापकों के त्याग, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को नमन करने का दिन है। उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज जीएल बजाज शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं अपने सभी शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों को इस गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बधाई देता हूं। हम सब मिलकर इस विरासत को और आगे ले जाएंगे।”

संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “संस्थापक दिवस हमें हमारे मूल उद्देश्यों—गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण—की याद दिलाता है। हवन-पूजा के साथ इस दिन की शुरुआत हमारे संस्थान की सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाती है। मैं सभी फैकल्टी सदस्यों के अथक परिश्रम और छात्रों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त करती हूं, जिनके कारण यह संस्थान आज शिक्षा जगत में एक प्रतिष्ठित नाम है।”

समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस पावन एवं भव्य आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के सभी निदेशक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।