Noida News (05/09/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एटीएम कार्ड फंसाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्लास, दो घरेलू चाकू, दो मोबाइल फोन, एक सफेद थैला और 3,030 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को वेदवन पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महादेव हल्दर, साबिर और आबिद के रूप में हुई है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में गोंद लगा देते थे, जिससे एटीएम कार्ड मशीन के अंदर फंस जाता था। इसके बाद गिरोह का एक सदस्य एटीएम रूम के अंदर जाकर कार्डधारक को पिन डालते समय उसका पासवर्ड देख लेता था।
जब व्यक्ति एटीएम से बाहर निकलकर चला जाता था, तब आरोपी प्लास और चाकू की मदद से मशीन में फंसा कार्ड निकाल लेते थे। इसके बाद किसी दूसरे एटीएम से उस कार्ड और देखे गए पिन का इस्तेमाल कर नकदी निकालते थे। रकम निकालने के बाद आरोपी एटीएम कार्ड को तोड़कर नाले या किसी सुनसान स्थान पर फेंक देते थे।
तीनों आरोपियों का विवरण
महादेव हल्दर पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा की जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-8 में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है और उसने आठवीं तक पढ़ाई की है।
साबिर बिहार के पूर्णिया का निवासी है और वर्तमान में सलारपुर में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष है और वह अशिक्षित बताया गया है।
आबिद बिहार के कटिहार का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है और वह भी अशिक्षित बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
इस मामले में थाना सेक्टर-113 में मु0अ0सं0 377/2026, धारा 303(2)/318(4)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।