शादी से इनकार पर युवती ने हिंडन में लगाई छलांग, प्रेमी भी कूदा, तलाश में जुटी पुलिस-SDRF

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/08/2026): ग्रेटर नोएडा में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवती ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसका प्रेमी भी नदी में कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और SDRF की टीम नदी में उसकी तलाश कर रही है।

घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास हिंडन नदी पुल की है। शनिवार रात करीब 9 बजे राहुल और संजना के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि संजना राहुल से शादी करना चाहती थी, लेकिन राहुल ने शादी से इनकार कर दिया।

प्रेमी के इनकार से नाराज होकर संजना पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में जाता देख राहुल भी उसे बचाने के लिए पीछे से कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने राहुल को किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और SDRF को भी बुलाया गया। टीम ने नदी में युवती की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रविवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा।

संजना के पिता के अनुसार, उनकी बेटी राहुल के संपर्क में थी और दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई थी। राहुल के शादी से इनकार करने के बाद संजना ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश लगातार जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।