Noida News (29/08/2026): नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान निखिल यादव, दीपांशु कुमार और विक्की के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 28 और 29 अगस्त की रात स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को सेक्टर-71 में जागृति अपार्टमेंट के पीछे सर्विस रोड से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें मिलीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर और नोएडा के अलग-अलग इलाकों में पहले वाहनों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे। जब उनके पास कई चोरी की बाइक इकट्ठी हो जाती थीं, तो उन्हें दूसरे जिलों में ले जाकर कम कीमत पर बेच दिया जाता था। आरोपियों द्वारा बाइक बेचने के लिए मजबूरी का बहाना बनाया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में निखिल यादव (25) बहलोलपुर, दीपांशु कुमार (20) हापुड़ निवासी और वर्तमान में गढ़ी चौखंडी में रहने वाला तथा विक्की (24) बिहार के शिवहर का रहने वाला और वर्तमान में गढ़ी चौखंडी में रह रहा है। पुलिस के मुताबिक, तीनों के खिलाफ थाना फेस-3 में वाहन चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने वाहनों को निशाना बनाया और चोरी की बाइक किन-किन लोगों को बेची गईं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।