Noida News (29/08/2026): नोएडा के सेक्टर-61 स्थित रॉयल टावर अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम लिफ्ट अचानक दो मंजिलों के बीच रुक गई। लिफ्ट में दो मरीज, दो साल का बच्चा और दो अन्य लोग मौजूद थे। करीब 20 मिनट तक सभी लोग अंदर फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद सोसाइटी के लोगों और सुरक्षा गार्ड ने प्रयास कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
सोसाइटी निवासी सिद्धांत माथुर के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। उनके चाचा विनय माथुर, पुष्प दयाल माथुर, दो वर्षीय त्रियक्ष और दो अन्य रिश्तेदार लिफ्ट से नीचे जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट पांचवीं और छठवीं मंजिल के बीच अचानक रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आसपास के लोगों को जानकारी दी।
करीब 20 मिनट बाद सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचा और लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। लिफ्ट पांचवीं मंजिल के पास होने के कारण वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सीढ़ी उपलब्ध कराई। इसके बाद सावधानी से एक-एक करके सभी पांच लोगों को बाहर निकाला गया। लिफ्ट में बच्चे और मरीजों के मौजूद होने से परिजन और आसपास के लोग काफी चिंतित रहे।
घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने लिफ्ट के रखरखाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अपार्टमेंट के तीन टावरों में छह लिफ्ट हैं, लेकिन इनमें से किसी न किसी लिफ्ट में अक्सर खराबी बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि नियमित खराबी के बावजूद समय पर स्थायी मरम्मत नहीं कराई जाती।
निवासियों ने लिफ्टों की तकनीकी जांच, नियमित सर्विसिंग और सुरक्षा मानकों की निगरानी कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधा में छोटी तकनीकी खराबी भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए प्रबंधन को लिफ्ट संचालन और रखरखाव व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।