नोएडा स्टेडियम में अचानक गिरे 50 वर्षीय व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (29/08/2026): नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में शुक्रवार शाम इवनिंग वॉक कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सेक्टर-48 निवासी सुभाष राणा रोजाना की तरह शाम करीब 6:30 बजे स्टेडियम में टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
सुभाष को गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके नाक से भी खून निकल रहा था। लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सुभाष राणा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक, सुभाष को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था और वह हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित थे। इसके बावजूद वह स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्टेडियम में वॉक करने आते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।