दिल्ली में CNG के दाम बढ़े, अब ₹86.98 प्रति किलोग्राम हुई कीमत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 August 2026): दिल्लीवासियों को CNG की बढ़ी कीमतों का झटका लगा है। राजधानी में CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में CNG 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। इससे CNG वाहनों से सफर करने वाले लोगों पर सीधे तौर पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

CNG की नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली के विभिन्न CNG स्टेशनों पर वाहन चालकों को बढ़ी हुई दर पर ईंधन भरवाना पड़ रहा है। वीडियो दिल्ली के एक CNG स्टेशन का है, जहां नई कीमत के अनुसार CNG की बिक्री की जा रही है।

CNG के दाम बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और निजी CNG वाहनों के संचालन की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है। वहीं, आम वाहन चालकों के बीच इस बढ़ोतरी को लेकर प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।