श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता पर उठे सवाल, विश्व जैन संगठन ने सरकार से मांगी सख्ती
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi/Noida News (28/08/2026): सर्वोच्च जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता और धार्मिक स्वरूप बनाए रखने को लेकर विश्व जैन संगठन ने केंद्रीय वन मंत्रालय के 5 जनवरी 2023 के आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन निर्मल जैन को याचिका सौंपकर विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने पारसनाथ पर्वतराज पर कथित गैर-धार्मिक गतिविधियों की जानकारी प्रमाणों के साथ आयोग के सामने रखी। उन्होंने केंद्रीय वन मंत्रालय के आदेश का प्रभावी तरीके से पालन कराने की मांग की।
एक माह में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन
विश्व जैन संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर उनकी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन निर्मल जैन ने मांगों को आवश्यक बताते हुए केंद्रीय वन मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और झारखंड सरकार को शीघ्र अनुशंसा करने का आश्वासन दिया।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल जैन ने श्री सम्मेद शिखर जी की सुरक्षा और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए कई मांगें रखीं। इनमें यात्रियों का पंजीकरण, प्रवेश द्वार पर स्कैनर और पुलिस चेक पोस्ट, पर्वतराज पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा सीआरपीएफ की एक कंपनी की नियुक्ति प्रमुख हैं।
इसके अलावा पर्वतराज पर बाइक संचालन, नशे और अश्लील वीडियो जैसी गतिविधियों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र जैन, विश्व जैन संगठन नोएडा शाखा के अध्यक्ष के.के. जैन और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आकाश जैन मौजूद रहे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन ने श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक पवित्रता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।