अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP मुख्यालय की ओर बढ़े यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, दिल्ली पुलिस ने रोका
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News(25 अगस्त 2026) : भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एकत्र हुए और इसके बाद बीजेपी मुख्यालय की तरफ कूच किया।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ हुई कथित कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन और बल प्रयोग की घटना की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
अक्षय लाकड़ा ने कहा कि यदि यह कार्रवाई गृह मंत्री के निर्देश पर हुई तो जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि उनकी जानकारी के बिना हुई, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों को न्याय दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। लाकड़ा ने राहुल गांधी के उस रुख का भी हवाला दिया, जिसमें छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जब बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने डीडीयू मार्ग पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
अक्षय लाकड़ा ने कहा कि उनकी आवाज तब तक नहीं रुकेगी, जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा, “हम विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के ‘बब्बर शेर’ हैं। न्याय मिलने तक न हमारी आवाज दबेगी और न सड़कें खाली रहेंगी।”
युवा कांग्रेस ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है। संगठन ने प्रधानमंत्री से गृह मंत्री को तत्काल पद से हटाने अथवा कम से कम नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने की मांग की है।
प्रदर्शन में दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली सह-प्रभारी हवरान कंसाना, पम्मी सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।