पर्थला चौक पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी |क्या होगा रोडमैप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (24 August 2026): नोएडा के व्यस्ततम पर्थला चौक पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए 6 लेन अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अंडरपास लगभग 18 महीने में तैयार किए जाने का लक्ष्य है। परियोजना के पूरा होने से पर्थला चौक पर जाम की समस्या कम होने के साथ-साथ एफएनजी कॉरिडोर पर वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, पर्थला चौक एफएनजी कॉरिडोर एवं विकास मार्ग के महत्वपूर्ण जंक्शन पर स्थित है। यह मार्ग गाजियाबाद, एनएच-9, मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और भविष्य में फरीदाबाद को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। दिनभर भारी यातायात के कारण यहां खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनती है।

6 लेन का होगा अंडरपास

प्रस्तावित अंडरपास 6 लेन का होगा, जिसमें दोनों दिशाओं में 3-3 लेन होंगी। इसकी कुल लंबाई करीब 710 मीटर होगी। प्रत्येक दिशा में लगभग 110 मीटर लंबा आरसीसी बॉक्स, 20 मीटर का खुला आकाश वाला भाग और दोनों ओर करीब 280-280 मीटर लंबे पहुंच मार्ग प्रस्तावित हैं। वर्षा जल और रिसाव की निकासी के लिए दो संप और उपयुक्त पंपिंग व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

अंडरपास का निर्माण डायफ्राम वॉल तकनीक और स्थल पर आरसीसी निर्माण के माध्यम से किया जाएगा। इस तकनीक से खुदाई के दौरान आसपास की भूमि और मौजूदा अधोसंरचना की स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Parthala Chowk

सेक्टर-66, 71 और 121 समेत कई इलाकों को मिलेगा फायदा

अंडरपास बनने के बाद एफएनजी कॉरिडोर पर वाहनों का निर्बाध आवागमन होगा और पर्थला चौक पर यातायात जाम एवं वाहनों के ठहराव में कमी आएगी। इससे सेक्टर-66, सेक्टर-71, सेक्टर-121, सेक्टर-122, किसान चौक, छिजारसी तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा और कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा समय में कमी, यातायात क्षमता में वृद्धि, जाम में कमी और सड़क सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है। नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक यह परियोजना नोएडा को आधुनिक, सुगम और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर यातायात व्यवस्था देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।