Greater Noida News (23/08/2026): रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के वर्ष 2026-27 के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मोहित बंसल ने अध्यक्ष, मनु जिंदल ने सचिव और सुमित माहेश्वरी ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम 22 अगस्त, दिन शनिवार को किमाया ग्रैंड बैंक्वेट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर उनका पदभार ग्रहण कराया।
नए कार्यकाल में रोटरी क्लब में 14 नए सदस्यों को शामिल किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक गुप्ता और प्रियतोष गुप्ता ने नए सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर क्लब की सदस्यता दिलाई। डिस्ट्रिक्ट टीम से एजी शैलेश कुमार, मनोज अग्रवाल और अतुल जैन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा लगातार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करता है। क्लब की ओर से जरूरतमंद और निर्धन बच्चों की शिक्षा, रक्तदान शिविर, हेलमेट वितरण, कंप्यूटर लैब, जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन, गौशाला सेवा, स्कूल बैग और ड्रेस वितरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं।
समारोह में कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, कपिल शर्मा, विनय गुप्ता, राकेश सिंघल, पवन बंसल, मानशी गोयल, अनिल चौधरी, योगेश गर्ग, राकेश शर्मा, विकास गर्ग, आलोक गोयल, शुभम गोयल, अशोक सेमवाल, उदित गोयल, सचिन गर्ग, नवीन शर्मा, नितिन तायल, नवीन चिकारा, वरुण एरन, मनोज गोयल, सुनील अधाना, आदित्य अग्रवाल, विशाल तायल, चेतन शर्मा, दीपांशु गर्ग, मुकेश कुमार, दीपक गर्ग, भरत तायल, आदित्य सचदेवा, दीपक गोयल, हर्ष गुप्ता, अभिषेक गोयल, नितेश गर्ग, सचिन मित्तल, धीरज गर्ग और राजीव कक्कड़ समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।