Jewar News (23/08/2026): केंद्रीय मंत्री और आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति और खिलाड़ियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
जयंत चौधरी ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के बाद दनकौर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को खेल अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। स्थानीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और उसे निखारने का अवसर मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन कई बार उचित संसाधन और प्रशिक्षण की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण युवा आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि बच्चे और युवा विभिन्न खेलों में आगे बढ़ सकें।
जयंत चौधरी ने दनकौर से अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुराने जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह इंडोर स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मददगार बनेगा।
निरीक्षण के दौरान आरएलडी जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, अजीत दौला, कॉलेज प्रबंधक सुबोध नागर, प्रधानाचार्य मनोज नागर समेत कॉलेज समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन ने जयंत चौधरी को स्टेडियम के निर्माण की प्रगति और प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।