पैलेट गन से घायल छात्र के मामले में संसद मार्ग थाने पहुंचे Rahul Gandhi

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21 August 2026): दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला अब राजनीतिक और कानूनी रूप लेता नजर आ रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लाछोब के मामले में शिकायत दर्ज कराने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग रखी।

कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया और पैलेट गन जैसी कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है। पार्टी ने मांग की है कि घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी पुलिसकर्मी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। राहुल गांधी इससे पहले 24 जुलाई 2026 को घायल छात्र साहिल लाछोब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने सरकार पर पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े दावों को लेकर सवाल उठाए थे।

राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने पहुंचने के बाद इस मुद्दे पर सियासी हलचल और तेज हो गई है। कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक के साथ-साथ कानूनी स्तर पर भी उठाने की तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि “आज साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग स्थित DCP कार्यालय पहुंचा, ताकि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उनके साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा सके।” उन्होंने आरोप लगाए कि कि पुलिस ने साहिल पर पैलेट गन से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी एक आंख की रोशनी खतरे में है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई को गंभीर मामला बताते हुए कहा गया कि साहिल को न्याय पाने के लिए FIR दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन उन्हें यह अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज होनी चाहिए और न्यायिक जांच कराकर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री से भी इस घटना पर जवाब देने की मांग की। साथ ही कहा गया कि ऊपर से नीचे तक जो भी लोग इस कथित बर्बरता के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और साहिल समेत सभी पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।