बिना अनुमति पाइपलाइन क्षेत्र में खुदाई नहीं, गेल की गैस पाइपलाइन को लेकर DM ने दिए अहम निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (21/08/2026): गौतमबुद्ध नगर से होकर गुजरने वाली गेल (इंडिया) लिमिटेड की उच्च दाब प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि ये पाइपलाइनें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना का हिस्सा हैं।
इन हाई प्रेशर गैस पाइपलाइनों के माध्यम से एनसीआर और उत्तर भारत के उर्वरक संयंत्रों, पेट्रोकेमिकल उद्योगों, गैस आधारित विद्युत संयंत्रों और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि हाल के दिनों में पाइपलाइनों के ऊपर थर्ड पार्टी द्वारा बिना पूर्व अनुमति और गेल से समन्वय के उत्खनन कार्य किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे कार्यों से गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने और गंभीर हादसे का खतरा बना रहता है।
इसी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नगर निकायों, विद्युत विभाग, जलापूर्ति एजेंसियों और अन्य कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि गेल की गैस पाइपलाइन अथवा उसके Right of Use (RoU) क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण या उत्खनन कार्य शुरू करने से पहले गेल से अनिवार्य रूप से अनुमति और सुरक्षा समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
निर्देशों के तहत पाइपलाइन क्षेत्र में उत्खनन, पाइलिंग, बोरिंग, सड़क निर्माण, जल या विद्युत लाइन बिछाने अथवा अन्य निर्माण कार्य बिना आवश्यक अनुमति के नहीं किए जाएंगे।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनसामान्य से भी अपील की है कि गेल की हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन और उसके RoU क्षेत्र में किसी भी तरह का कार्य करने से पहले संबंधित अधिकारियों और गेल के साथ आवश्यक समन्वय एवं सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करें। इससे पाइपलाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।