नोएडा में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, बारिश से मिली राहत

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/08/2026): नोएडा में शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा और हल्की धूप के बीच लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। वातावरण में नमी करीब 80 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के समय भी गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले दो दिनों में भी नोएडा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद उमस और बढ़ गई।

आईएमडी के मुताबिक 26 अगस्त तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि फिलहाल बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मानसून के दौरान इस बार नोएडा में बारिश सामान्य से कम हुई है। जून से अब तक कुल 291.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में करीब 319 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। यानी अब तक बारिश सामान्य से लगभग 9 प्रतिशत कम रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह के दौरान होने वाली बारिश से बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है। फिलहाल शहर में लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है और बारिश होने पर ही मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।