रिटायर्ड बैंककर्मी बना साइबर ठगों का निशाना, IGL ऐप के बहाने खाते से 16 लाख उड़ाए
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida West News (21/08/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगों ने IGL गैस का ऐप डाउनलोड कराने के बहाने एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से करीब 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने WhatsApp पर एक लिंक भेजकर पीड़ित से APK फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खाते से छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाल ली गई।
पीड़ित पिंटू के मुताबिक, 17 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे उनके WhatsApp पर एक अनजान नंबर से IGL गैस से संबंधित संदेश आया। संदेश में दिए गए लिंक को उन्होंने कंपनी से संबंधित समझकर खोल दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड हुई। इसके बाद उनसे नाम, आधार कार्ड, पैन कार्ड और डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दर्ज करने को कहा गया।
पीड़ित के मुताबिक, निजी जानकारी साझा करने के कुछ समय बाद ही उनके बैंक खाते से रकम ट्रांसफर होने लगी। शाम करीब 5 बजे मोबाइल पर लगातार बैंक ट्रांजेक्शन के संदेश आने पर उन्हें खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क किया और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल करीब 16 लाख रुपये बैंक खाते से ट्रांसफर किए। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगी की रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाने के साथ-साथ लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधी APK फाइल के जरिए मोबाइल में सेंध लगाकर संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं और बैंक खातों से रकम निकाल सकते हैं। ऐसे में लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक करने और WhatsApp या अन्य माध्यमों से भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करने से बचना चाहिए।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैस कनेक्शन, बैंकिंग या किसी सरकारी सेवा से संबंधित ऐप को केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल बैंक को सूचना दें और 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।