सूरजपुर पुलिस ने खोली जनसेवा केंद्र लूट की गुत्थी, एक चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/08/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र पर हुई 80 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 46,250 रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक और लाइटरनुमा पिस्टल बरामद की है। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को मलकपुर गांव स्थित ओम शांति जनसेवा केंद्र पर दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे थे। उस समय केंद्र संचालक के बाहर जाने के बाद दुकान पर कर्मचारी मौजूद था। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी ओमकार को चिन्हित किया। 20 अगस्त को उसे आईटीबीपी के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जनसेवा केंद्र में पैसे रखे होने की जानकारी अपने साथी मोनू को दी थी। इसके बाद दोनों ने लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मुताबिक, लूटी गई रकम में से 60 हजार रुपये उसके पास और 20 हजार रुपये मोनू के पास थे।

गिरफ्तार आरोपी ओमकार, दादरी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके साथी मोनू की तलाश कर रही है। साथ ही बरामद रकम और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।