ITS ग्रेटर नोएडा में ‘शुभारंभ 5.0’ का आगाज, AI और डिजिटल युग के लिए तैयार होंगे विद्यार्थी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/08/2026): आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–2029 के लिए पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम “शुभारंभ 5.0” का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम की थीम “डिजिटल एवं एआई युग में भावी नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण: कॉर्पोरेट कौशल एवं उद्योग जगत की अपेक्षाएँ” रखी गई है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, अनुशासन, मूल्यों एवं उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें बदलते डिजिटल एवं एआई युग की कॉर्पोरेट आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। इसके तहत विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं व्यावसायिक दक्षताओं के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. एस. के. काक, पूर्व कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा NBA की सामान्य परिषद के सदस्य, सौरभ मिश्रा, उपाध्यक्ष, CIPL, सुरेंद्र सूद, जनसंपर्क निदेशक, I.T.S. द एजुकेशन ग्रुप; एवं डॉ. दिलीप सिंह, प्राचार्य, I.T.S. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी तीन वर्षों की शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
सुरेंद्र सूद ने विद्यार्थियों को संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षण एवं सीखने की संस्कृति का अधिकतम लाभ उठाने तथा निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं सौरभ मिश्रा ने सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सीखने की निरंतर प्रवृत्ति को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्य अतिथि प्रो. एस. के. काक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ज्ञानार्जन, नेतृत्व, करियर निर्माण एवं बदलते कॉर्पोरेट परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षताओं के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, अच्छे संस्कार एवं सकारात्मक व्यक्तित्व के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
“शुभारंभ 5.0” के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, संवादात्मक सत्र, उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद, व्यक्तित्व विकास एवं कॉर्पोरेट कौशल विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, समस्या-समाधान की क्षमता, टीम भावना एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है।
इस अवसर पर आई.टी.एस. संस्थान समूह के चेयरमैन आर. पी. चड्डा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।