ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जिम में लगी आग, रेस्क्यू के दौरान दमकल अधिकारी घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/08/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित एक जिम में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद जिम में धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद पांच लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार भी घायल हो गए। शीशा तोड़ते समय उनके हाथ में चोट लग गई।

घटना बिसरख थाना क्षेत्र में ऐस सिटी के पास महावीर प्लाजा की दूसरी मंजिल पर स्थित डब्ल्यूटीएफ फिटनेस जिम की है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जिम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिम में धुआं अधिक भर जाने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दमकल कर्मियों ने क्रेन की सहायता से जिम तक पहुंचकर खिड़कियों और शीशों को तोड़ा, ताकि अंदर जमा धुआं बाहर निकल सके। इसके बाद दीवार के एक हिस्से को तोड़कर पानी की बौछार अंदर डाली गई और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जिम में फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग बुझाने के दौरान जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार के हाथ में शीशा तोड़ते समय चोट लग गई। हालांकि, हादसे में जिम में मौजूद अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग और संबंधित टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। समय रहते दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और राहत-बचाव अभियान शुरू करने से जिम में मौजूद पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।