अवैध प्लॉटिंग पर चला ग्रेटर नोएडा का बुल्डोजर, 48 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/08/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को बिलासपुर में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में करीब 24 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कालोनाइजर अधिसूचित क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। साथ ही, अवैध कॉलोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई निवेश करने से बचें।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बिलासपुर के खसरा संख्या 1554 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में वर्क सर्किल-8 की टीम ने सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान करीब 24 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 48 करोड़ रुपये बताई गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।