यमुना एक्सप्रेसवे लूटकांड में दनकौर पुलिस की बहादुरी को सलाम, टीम हुई सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/08/2026): दनकौर में अपराध नियंत्रण एवं मानव अधिकार संघ की ओर से बुधवार को पुलिस टीम का सम्मान किया गया। दनकौर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान और एसएसआई सोहनपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संगठन ने पुलिस की तत्परता और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की।

संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग और जेवर विधानसभा अध्यक्ष अनिल गोयल कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। पदाधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त को दनकौर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट देने के बहाने लोगों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे में मौजूद दो बंधकों को भी सकुशल मुक्त कराया था। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और साहसिक कार्रवाई से न केवल आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली, बल्कि बंधक बनाए गए लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल रही है। पुलिस की ऐसी कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और अपराधियों में भी कानून का डर पैदा होता है।

सम्मान समारोह में संदीप जैन, विकास गोयल, वैभव मित्तल और मयंक भारद्वाज समेत संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने दनकौर पुलिस की पूरी टीम का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह तत्परता से काम करने की उम्मीद जताई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।