Greater Noida News (18/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात सोमवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
पीड़ित प्रमोद नागर के मुताबिक, घटना के समय परिवार के लोग घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने उस कमरे का ताला भी तोड़ दिया, जिसमें कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कमरे में रखी संदूक से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर आरोपी फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध घर के अंदर जाते और वारदात के बाद बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा कैमरे में साफ नजर आ रहा है। सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर कमरे का टूटा ताला देखकर चोरी की जानकारी हुई।
सूचना मिलने के बाद दनकौर पुलिस ने मौके की जांच की और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।