किसानों का मुआवजा बढ़ाने से जेवर के विकास तक, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने YEIDA के सामने रखीं अहम मांगें
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (18/08/2026): किसानों के हित में मुआवजा दरों में बढ़ोतरी समेत जेवर क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक कुमार और मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ बैठक की। यह बैठक यमुना प्राधिकरण की प्रस्तावित बोर्ड बैठक से पहले हुई, जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और जेवर क्षेत्र की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, जमीन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए किसानों को उनकी भूमि का न्यायोचित मुआवजा मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जिन किसानों ने अपनी जमीन दी है, उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
जेवर विधायक ने उम्मीद जताई कि यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में किसानों के हित में मुआवजा दरों में बढ़ोतरी को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को बोर्ड के समक्ष मजबूती से रखा गया है और उन्हें उम्मीद है कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
बैठक में जेवर क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। विधायक धीरेंद्र सिंह के अनुसार, मेडिकल हब, स्पोर्ट्स कॉलेज और मंडी समेत कई योजनाओं को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखे जाने और उन पर निर्णय होने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की संभावना है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ऐसा जेवर विकसित करना है, जहां प्रत्येक परिवार को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि जेवर तेजी से विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
किसानों के मुआवजे में संभावित बढ़ोतरी के साथ मेडिकल हब, स्पोर्ट्स कॉलेज और मंडी जैसी परियोजनाओं पर होने वाले फैसलों को जेवर क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।