सोशल मीडिया पर नोएडा एयरपोर्ट का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने शुरू की जांच
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (17/08/2026): जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संबंधित कथित भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर वीडियो अपलोड किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट सुरक्षा संगठन के सिक्योरिटी इंचार्ज मयंक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट से एयरपोर्ट से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वीडियो में दी गई जानकारी वास्तविक तथ्यों से अलग और भ्रामक है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि एयरपोर्ट से जुड़ी भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से यात्रियों और आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होने के साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार रात करीब 11 बजे मामला दर्ज किया। पुलिस अब संबंधित फेसबुक अकाउंट और पोस्ट किए गए वीडियो की जांच कर रही है। जांच के दौरान वीडियो के स्रोत, उसे तैयार करने वाले व्यक्ति और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के उद्देश्य की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नोएडा एयरपोर्ट से संबंधित किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।