मुकेश के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीत की शाम, 21 अगस्त को ‘तुम जो हमारे मीत ना होते’ कार्यक्रम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 अगस्त, 2026): हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक मुकेश के अमर गीतों को याद करते हुए राजधानी दिल्ली में एक विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। ‘तुम जो हमारे मीत ना होते’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े कलाकार मुकेश के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन Malhaar Sangeet Kala Kendra एवं Mukesh Smriti Kala Sangam की ओर से किया जा रहा है। यह संगीतमय कार्यक्रम 21 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित India Islamic Cultural Centre, Lodhi Road में आयोजित होगा।

गोपालदास नीरज के बेटे मृगांक प्रभाकर होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गीतकार गोपालदास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, महान गायक मुकेश के परिवार से जुड़े कुशल कुमार, रितु और कमल पट्टनायक विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में मुंबई और दिल्ली के कई चर्चित एवं प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पोस्टर के अनुसार जसविंदर, रुपेश, बी.एस. चावला, मीनू मल्होत्रा, राजेश, किरात सोढ़ी, दीपा जोशी, सोनिका, तनिशा, लता नेगी और धनपत सहित कई कलाकार मुकेश के सदाबहार गीतों को अपनी आवाज़ देंगे।

2011 से जारी है मुकेश को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला

आयोजकों के मुताबिक, वर्ष 2011 से शुरू हुआ यह संगीत सफर लगातार संगीत प्रेमियों के सहयोग और आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष भी मुकेश के गीतों के माध्यम से उनकी यादों और संगीत विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजक परमिंदर चड्ढा ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लीजेंडरी सिंगर मुकेश को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रसिद्ध और चर्चित गायक अपनी गायकी के माध्यम से मुकेश के अमर गीतों को प्रस्तुत करेंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

संगीत प्रेमियों को खास शाम का इंतजार

आयोजकों का कहना है कि DoReMi की धुनों पर कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को मुकेश के स्वर्णिम दौर की याद दिलाएंगी। कार्यक्रम में मुकेश के लोकप्रिय और सदाबहार गीतों के जरिए उनके संगीत सफर को याद किया जाएगा।

संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम विशेष होने वाली है, जहां मुकेश की आवाज़ और उनके गीतों की भावनात्मक विरासत को मंच पर नए अंदाज में जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सीटें First Come, First Serve के आधार पर उपलब्ध रहेंगी, जबकि Row 1, 2 और 3 आरक्षित रहेंगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।