“बेरोजगार नेता” बनने के बाद अब क्या करेंगे AAP नेता सौरभ भारद्वाज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने नए कार्य योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि “हम जैसे नेता बेरोजगार हो गए हैं”, लेकिन अब वे जनता से संवाद के लिए यूट्यूब प्लेटफॉर्म का सहारा लेंगे।

‘कल से शुरू होगा नया सफर’

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, कि “8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पूरी दिल्ली बदल गई है। हम जैसे नेता बेरोजगार हो गए हैं। लेकिन संवाद जरूरी है, इसलिए अब मैं एक नए प्लेटफॉर्म पर आपके बीच आ रहा हूँ।” उन्होंने बताया कि अब वे यूट्यूब पर हर रोज़ एक नए विषय पर चर्चा करेंगे और जनता के सुझावों को भी शामिल करेंगे। भारद्वाज ने अपने समर्थकों से उनके यूट्यूब चैनल से जुड़ने और इस नए सफर में साथ देने की अपील की।

AAP नेता ने बताया कि यूट्यूब पर वह राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक मुद्दों और जनता से जुड़े सवालों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म होगा, जहां लोग खुलकर अपने विचार साझा कर सकेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को करारी हार मिली थी, जिसके बाद कई नेता राजनीतिक रूप से नए रास्ते तलाश रहे हैं। सौरभ भारद्वाज का यूट्यूब पर आना भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। यह देखा जाना बाकी है कि वह अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को सिर्फ संवाद तक सीमित रखते हैं या इसे आने वाले समय में किसी बड़े राजनीतिक कदम की तैयारी के रूप में इस्तेमाल करते हैं।।

सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया कि कल वह अपनी पहली वीडियो जारी करेंगे, जिसमें वह अपने इस नए सफर की रूपरेखा और जनता से संवाद की प्रक्रिया को स्पष्ट करेंगे। अब देखना होगा कि उनका यह डिजिटल सफर राजनीतिक प्रभाव डालता है या सिर्फ एक संवाद का मंच बनकर रह जाता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।