ग्रेटर नोएडा में बायोएनर्जी का महाकुंभ, सीएम योगी के विजन से उत्तर प्रदेश बनेगा हब
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/08/2026): उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख बायोएनर्जी निवेश हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी और उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के संयुक्त आयोजन में India Bioenergy & Tech Expo 2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा।
तीन दिवसीय इस एक्सपो में देश-विदेश के नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, निवेशक, टेक्नोलॉजी प्रदाता, शोधकर्ता और इनोवेटर्स एक मंच पर जुटेंगे। विभिन्न मंत्रालय भी एक्सपो में भागीदारी कर इसे अपना सहयोग प्रदान करेंगे। आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी क्षेत्र में निवेश, तकनीकी साझेदारी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।
एक्सपो में उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील नीतिगत माहौल, बायोमास संसाधनों, तेजी से बढ़ती इथेनॉल और Compressed Biogas (CBG) क्षमता के साथ-साथ बायोएनर्जी वैल्यू चेन में उपलब्ध निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजन के दौरान CEO Roundtable, Policy Discussions और कई तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें CBG, इथेनॉल, बायोमास, Waste-to-Energy, Sustainable Aviation Fuel (SAF), Green Hydrogen, Bio-Mobility और Carbon Capture Technology जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी के महानिदेशक संजय गंजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत का प्रमुख बायोएनर्जी हब बनने के लिए आवश्यक संसाधन और औद्योगिक क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि राज्य में भरपूर फीडस्टॉक, प्रगतिशील नीतियां, मजबूत औद्योगिक क्षमता और प्रतिबद्ध नेतृत्व है। एक्सपो के जरिए दुनिया की प्रमुख तकनीक, निवेशकों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे निवेश, इनोवेशन और सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रीन एनर्जी मिशन को नई गति देने के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा, ग्रामीण समृद्धि और कम-कार्बन अर्थव्यवस्था के व्यापक विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
India Bioenergy & Tech Expo 2026 का यह तीसरा संस्करण है। आयोजकों को देश और विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। एक्सपो के जरिए उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी इनोवेशन और निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।