भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (07/08/2026): ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। अवध ग्रीन कट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सचिन (19) और मनीष (19) एक ही बाइक पर सवार होकर नवादा गोलचक्कर से डोमिनोज गोलचक्कर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अवध ग्रीन कट के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सचिन मूल रूप से हमीरपुर का निवासी था और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में रह रहा था। वहीं, मनीष भी हमीरपुर का रहने वाला था और फिलहाल ओमिक्रोन क्षेत्र में निवास कर रहा था।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे हादसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।