एलएंडटी बनाएगी एक्वा मेट्रो की दो नई लाइनें, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली की कनेक्टिविटी होगी और मजबूत
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (06/08/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने लगभग ₹2,970 करोड़ की लागत वाली दो नई एक्वा मेट्रो परियोजनाओं के निर्माण के लिए लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का चयन किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा, जिसके साथ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
पहली परियोजना के तहत सेक्टर-142 से बोटैनिकल गार्डन तक लगभग 11.56 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर पर आठ नए मेट्रो स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मजेंटा लाइन से एक्वा लाइन तक सीधा और सुगम इंटरचेंज मिलेगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹2,254 करोड़ है।
दूसरी परियोजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक लगभग 2.6 किलोमीटर लंबी नई एलिवेटेड मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। इस रूट पर एक जंक्शन और एक बोड़ाकी मेट्रो स्टेशन विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब ₹416 करोड़ है। इसके पूरा होने पर बोड़ाकी रेलवे स्टेशन और एक्वा मेट्रो नेटवर्क के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी।
एनएमआरसी के अनुसार, दोनों परियोजनाओं का निर्माण एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में किया जाएगा, जबकि निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं एनएमआरसी करेगा। इन दोनों नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब पांच लाख यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम, तेज और समय बचाने वाली होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।