मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीबी मुक्त अभियान की ली शपथ, सचिवालय में आयोजित हुई कार्यशाला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04 August 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित ‘टीबी हारेगा, भारत जीतेगा’ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्हें तपेदिक (टीबी) उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को ‘निक्षय मित्र’ बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र बनकर नागरिक टीबी मरीजों को पोषण, देखभाल और मानसिक सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से कोई भी टीबी मरीज आवश्यक सहायता से वंचित न रहे।

दिल्ली में इस अभियान को लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अब तक 3,300 से अधिक निक्षय मित्र इस पहल से जुड़ चुके हैं, जिनके सहयोग से 1.2 लाख से अधिक पोषण किट टीबी मरीजों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। इन पोषण किटों के माध्यम से मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके और उपचार सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि समय पर जांच, पूरा उपचार और जनभागीदारी ही टीबी उन्मूलन की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार, स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से दिल्ली जल्द ही टीबी मुक्त दिल्ली बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेगी और देश के टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।